
न्यूयॉर्क। भारत की मशहूर फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी का न्यूयॉर्क सिटी का अगला मेयर बनना तय है। भारतीय मूल के 33 वर्षीय जोहरान ममदानी इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले मुस्लिम होंगे। इसकी घोषणा 01 जुलाई से की जाएगी।
मीरा नायर के खाते में सलाम बॉम्बे, नेमसेक और मॉनसून वेडिंग जैसी मशहूर फिल्में हैं। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है।
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में ममदानी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अपनी हार स्वीकारते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। जोहरान खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहते हैं। मौजूदा समय में वह न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सदस्य हैं। उन्होंने 2021 में राजनीति में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दे युगांडा में जन्मे मीरा नायर के बेटे जोहरान के पिता महमूद ममदानी मशहूर शिक्षाविद हैं।