
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ पहला वीडियो जारी कर दिया गया है। इस झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं और उनके अवतार को देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं।
इस फिल्म में सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे और टीजर में उन्हें रणबीर कपूर के साथ आमने-सामने देखा जा सकता है। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में अपने शक्तिशाली अंदाज में नजर आएंगे।
Witness the IMMORTAL story of Rama vs. Ravana 🏹
Ramayana.
Our Truth. Our History.Filmed for IMAX.
From INDIA for a BETTER World.#Ramayana #RamayanaByNamitMalhotra@malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @_ravidubey… pic.twitter.com/4oeEcIALCK
— Yash (@TheNameIsYash) July 3, 2025
विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका में दिखाई देंगे, वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में एक नई छवि में नजर आएंगी। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को देखकर यह साफ है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ एक भव्य और ऐतिहासिक अनुभव देने वाली है।
Feels like the Ramayana is finally being portrayed the way it should be pic.twitter.com/CimGXuBUpX
— Lucifer tweetz (@Luci_twtz) July 3, 2025
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।