
अमेरिका में टेनेसी राज्य पर इन दिनों बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। यहां की हम्फ्रेस काउंटी में शनिवार को बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई। यहां शनिवार को 24 घंटे में 430 मिलीमीटर (17 इंच) पानी गिरा है। इस बार हुई बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बारिश के बाद कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
इस इलाके में रहने वाले डेविस ने बताया कि बाढ़ के बाद कई बच्चे लापता हैं। उन्हें तलाश करने के लिए एक फेसबुक पेज बनाया गया है। बाढ़ में डेविस अपने दोस्त को खो चुके हैं। इसके बाद रविवार को भी खोज और बचाव अभियान जारी रहा। स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों ने रात में कफ्र्यू लगा दिया। आपातकालीन कर्मचारियों ने घर-घर जाकर जरुरत मंद लोगों की मदद की।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि टेनेसी के सेंट्रल एरिया में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि तूफान का कारण ग्लोबल वॉर्मिंग है। टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने इस इलाके का दौरा किया। बाढ़ से हुए नुकसान को देखकर उन्होंने इसे विनाशकारी बताया। वे वेवर्ली शहर की मुख्य सड़क पर रुक गए। यहां कई घरों की नींव तक बह गई।
leads test कुछ लोग बाढ़ के बीच अपनी प्रापर्टी बचाते नजर आए। बाढ़ से कई गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में रहने वाली शर्ली फोस्टर ने रोते हुए बताया कि की उसे कुछ समय पहले ही चर्च में रहने वाले अपने एक दोस्त की मौत की खबर मिली है। दोस्त को खोने के बाद शर्ली सदमे में हैं।