
-
नेत्र कुम्भ मानव सेवा को समर्पित : देवनानी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि नेत्र कुम्भ आयोजन अनुपम अद्वितीय और मानव सेवा को समर्पित है। देवनानी ने इस कार्य के आयोजकों और सहयोग कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कुम्भ एक चिकित्सा शिविर ही नहीं बल्कि मानवता का उत्सव है। भारतीय संस्कारों में मानवीय मूल्य सेवा, समर्पण और संवेदना का महत्व है।

लोक देवता बाबा रामदेव नेत्र कुम्भ 2025 के तहत एक शाम लोक देवता बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या में देवनानी शामिल हुए। इस मौके पर मंत्रिमण्डल के सदस्य जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, विधायक गोपाल शर्मा, लादूराम, झब्बर सिंह सांखला, महन्त कैलाश और निम्बाराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम की जानकारी सक्षम संस्था के मनु भाई पुरोहित ने दी।