ब्रेड और दही से टोस्ट बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका

ब्रेड-दही टोस्ट
ब्रेड-दही टोस्ट

दही टोस्ट एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाला स्नैक है। इसे आप नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खाने के लिए बना सकते हैं।

सामग्री :

ब्रेड-दही टोस्ट
ब्रेड-दही टोस्ट

ब्रेड स्लाइस- 8 (ब्राउन या व्हाइट, जो पसंद हो)
दही (फ्रेश और गाढ़ा)- 1 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ)- 1
टमाटर (बारीक कटा हुआ)- 1
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)- 1
हरी मिर्च (बारीक कटी)- 1 (वैकल्पिक)
हरा धनिया- 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
काली मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून
नमक- स्वादानुसार
मक्खन या घी- सेंकने के लिए

विधि :

सबसे पहले गाढ़े दही को एक बाउल में अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गांठ न रहें।
फेंटे हुए दही में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
ब्रेड स्लाइस लें और उनके एक साइड पर ये दही वाला मिश्रण अच्छे से फैलाएं। चाहें तो ब्रेड का किनारा काट सकते हैं।
नॉन-स्टिक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। थोड़ा मक्खन या घी डालें। अब ब्रेड के दही लगे हिस्से को ऊपर रखते हुए नीचे की साइड से सेकें। फिर हल्के हाथ से पलटें और दही वाला हिस्सा भी सुनहरा होने तक सेकें।
तैयार दही टोस्ट को मनचाही चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें।

यह भी पढ़ें : हमले के डर से पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन