लगातार दूसरे दिन नगर निगम ग्रेटर की टीम द्वारा गेंमिग जोन पर की गई कार्यवाही

नगर निगम ग्रेटर
नगर निगम ग्रेटर
  • सेन्ट्रल जीटी स्थित हाउस ऑफ डेथ पर की गई सीज की कार्यवाही

  • आगामी दिनों में भी किया जायेगा गेंमिग जोन का औचक निरीक्षण

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देश पर अग्निशमन शाखा की टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से गेंमिग जोनों के औचक निरीक्षण की कार्यवाही की गई। इनमें जीटी सेन्ट्रल स्थित हाउस ऑफ डेथ पर सीज की कार्यवाही की गई।

नगर निगम ग्रेटर
नगर निगम ग्रेटर

जीटी सेन्ट्रल स्थित हाउस ऑफ डेथ गंेमिग जोन पर टीम ने एंन्ट्री, एग्जिट, फायर एनओसी है या नहीं अग्निशमन उपकरण काम कर रहे है या नहीं सहित बिन्दुओं पर बारीकी से जांच की साथ ही अग्निशमन सुरक्षा के मानकों को भी परखा गया।

गेम जोन में प्लाईवुड, कपड़ा, प्लास्टिक, रबड़ आदि के साथ ज्वलनशील पदार्थ का भी उपयोग किया जा रहा था। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों में भी कमी पाई गई। टीम ने अग्निशमन यंत्र की भी जांच की गई। जिससे भी दुरूस्त नहीं पाया गया। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि जीवन महत्वपूर्ण है इसलिए अग्निशमन सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखकर गेंमिग जोन का संचालन किया जाना आवश्यक है अग्निशमन सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन करने पर गंेमिग जोन पर सीज की कार्यवाही की जायेगी।

नगर निगम ग्रेटर
नगर निगम ग्रेटर

आगामी दिनों में भी निरन्तर गंेमिग जोनों का औचक निरीक्षण किया जायेगा और अग्निशमन सुरक्षा के मानकों को परखा जायेगा। इस अवसर पर उपायुक्त फायर सरिता मील, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौत्तमलाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार यादव सहित अग्निशमन शाखा की टीम मौजूद रही।