वन एवं पर्यावरण मंत्री ने की जनसुनवाई

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा
  • फरियादियों की परिवेदनाओं पर त्वरित राहत प्रदान करें : वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले में अपने निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में पेयजल, विद्युत, पुलिस, स्थानांतरण एवं राजस्व मामलों की परिवेदनाएं प्रमुख रही। मंत्री  शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवेदना के निस्तारण की सूचना फरियादियों को दी जाए।
यदि परिवेदना का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है तो उसकी पूरी जानकारी फरियादी को दी जाए। फरियादियों ने सहज भाव से मंत्री द्वारा परिवेदनाओं को सुनने एवं संबंधित अधिकारियों को तुरन्त निर्देशित करने पर संतुष्टि
जाहिर की।