वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया बायोलोजिकल पार्क के स्थल का निरीक्षण

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा
  • प्राकृतिक सौन्दर्य के अनुकूल पार्क को विकसित कराने के दिए निर्देश

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर में बायोलोजिकल पार्क हेतु भूगोर वन क्षेत्र में चिन्हित किए गए स्थान एवं भाखेड़ा में बनने वाले एनिकट के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। मंत्री शर्मा ने वन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बायोलोजिकल पार्क को पर्यावरण के मापदण्डों के अनुकूल विकसित कराया जाए एवं पार्क के प्राकृतिक सौन्दर्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा

जिससे शहर के लोगों के साथ-साथ अलवर जिले में आने वाले पर्यटकों को भी प्राकृतिक सौन्दर्य की अनुभूति का अहसास हो सके। उन्होंने कहा कि पार्क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा इस कार्य को समयबद्ध रूप पूर्ण कराया जाए। जल संसाधन विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय बनाए रखे हुए कार्य को गति देवे।