
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को यहां राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल से राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष की मुलाकात राज्यपाल मिश्र से गुरुवार को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी.के. व्यास एवं सदस्य महेश गोयल ने भी मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।