जापान के पूर्व पीएम को मारी गोली

हालत गंभीर, दिल का दौरा भी पड़ा,

हमले के वक्त एक समारोह में भाषण दे रहे थे शिंजो आबे
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक समारोह के दौरान हमलावर ने गोली मार दी। वे नारा शहर में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दोगीं। गोली लगते ही शिंजो आबे जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।
आबे को गोली मारने के बाद हमलावर ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थीं। वहीं, हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।


यह भी पढ़ें : जेएलएन मार्ग पर जाम से मिलेगा छुटकारा