इन गंभीर बीमारियों से बचाएगी सुबह की ताजी हवा, सुबह टहलने की आदत बना लें

सुबह की ताजी हवा
सुबह की ताजी हवा

जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है ठीक उसी तरह फिट रहने के लिए सुबह टहलना भी जरूरी है। कई बार आपने बड़े बुजुर्गों से भी सुना होगा कि रोजाना सुबह ताजी हवा में टहलने से कई गंभीर बीमारियां कोसों दूर रहती हैं, लेकिन आलस के चक्कर में हम सुबह में जल्दी नहीं उठ पाते हैं। हेल्थ एक्सपट्र्स भी शरीर को फिट रखने के लिए सुबह टहलने की सलाह देते हैं। अगर आप नियमित रूप से तेजी से 20 या 30 मिनट तक पैदल चलते हैं, तो इससे आपको कई अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं, रोजाना सुबह टहलने के क्या फायदे हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना काफी जरूरी है। इसके लिए आप हेल्दी डाइट के अलावा रोजाना सुबह टहलें। सुबह की ताजी हवा में सैर करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। बदलते मौसम में सुबह पैदल चलना आपको सर्दी और फ्लू जैसी परेशानियों से बचा सकता है, इसलिए आप अपनी डेली रूटीन में सुबह 20-30 मिनट का वॉक जरूर करें।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उनके लिए सुबह की सैर दवा के रूप में काम करती है। हेल्थ एक्सपट्र्स के अनुसार, टहलने से जोड़ों में अधिक ऑक्सीजन मिलते हैं, जिससे उन्हें दर्द से आराम मिलता है और बेहतर महसूस होता है।

वजन घटाने में सहायक

वजन घटाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको नियमित रूप से पैदल चलना चाहिए, जिससे आपका वजन नियंत्रण में रहेगा। आप जितना तेज चलेंगे कैलोरी भी उतनी ही अधिक बर्न होगी और तेजी से आपका वजन घटेगा।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

सुबह की सैर आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं या रोजाना पैदल चलते हैं, इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में पैदल चलना है बेहद फायदेमंद

हेल्थ एक्सपट्र्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह कम से कम 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो अच्छी डाइट फॉलो करें। इसके अलावा आप नियमित रूप से सुबह टहलेंगे तो आपके लिए काफी फायदेमंद सबित होगा।

हाई बीपी कंट्रोल करे

अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह 30 मिनट की वॉक अवश्य करें, जिससे हाई बीपी कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मूर्ति का अनावरण किया