राजस्थानी कुटुम्ब ऑफ विक्टोरिया का गणगौर महोत्सव 20 अप्रैल को

राजस्थानी कुटुम्ब
राजस्थानी कुटुम्ब

मेलबोर्न। राजस्थानी कुटुम्ब ऑफ विक्टोरिया की ओर से मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया के ज्यूइश हार्टलैंड में गणगौर-2024 उत्सव मनाया जाएगा। राजस्थानी कुटुम्ब सांस्कृतिक आयोजनों के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने वाली प्रमुख संस्था है। मेलबर्न के जीवंत ज्यूइश समुदाय के बीच बसे कौलफील्ड रेसकोर्स में 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले गणगौर महोत्सव में ज्यूइश और मुस्लिम कलाकार हिस्सा लेंगे।

परंपरा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना

राजस्थानी कुटुम्ब
राजस्थानी कुटुम्ब

कार्यक्रम के दौरान देवी गौरी की पूजा होगी। वे पवित्रता, सदाचार और भक्ति की प्रतीक हैं। राजस्थानी संस्कृति की समृद्ध परंपरा में निहित यह त्योहार महिला शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोक संगीत कार्यक्रम होगा। जिसमें महिला कलाकार भी हिस्सा लेंगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण मेलबर्न के जाने माने कलाकार बतूल बेगम और अनवर हुसैन मनमोहक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। बटूल बेगम एकमात्र महिला मांड गायिका हैं, जो बेहतरीन प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं।

एकता और महिलाओं की आवाज के लिए एक मंच

गणगौर-2024 संस्कृति के पारंपरिक उत्सव से आगे बढक़र संवाद, समझ और सशक्तिकरण के लिए एक मंच के रूप में उभर रहा है। अपनी ज्यूइश विरासत के लिए जाने जाने वाले और अग्रणी मुस्लिम कलाकारों की प्रस्तुति वाले क्षेत्र में कार्यक्रम की मेजबानी करके, शांति, सहयोग और लैंगिक समानता के सार्वभौमिक संदेश पर जोर देता है।

कार्यक्रम की विशेषताएं

संगीत समारोह के अलावा, विभिन्न प्रकार के शाकाहारी भारतीय स्ट्रीट फूड, पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन और हस्तनिर्मित सामानों का प्रदर्शन किए जाएंगे। पारंपरिक कलाओं पर इंटरैक्टिव कार्यशाला, बच्चों का कोना और एक छोटा चिडिय़ाघर आकर्षण का केन्द्र होगा।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में किया गिरफ्तार