गोविंद देवजी मंदिर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन रविवार को

गोविंद देवजी मंदिर
गोविंद देवजी मंदिर

जयपुर। देश-प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना के साथ गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह आठ से दस बजे तक महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पंच कुंडीय सुवृष्टि कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

इसमें भगवान देवराज इंद्र और वरूण देवता का भावभरा आह्वान कर मानसून के दौरान श्रेष्ठ वर्षा करने की प्रार्थना की जाएगी। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी।

यज्ञ से पूर्व आराध्य देव गोविंद देवजी,मां गायत्री और गुरुसत्ता का सोडशोपचार पूजन किया जाएगा। अग्नि प्रज्जवलन से पूर्व युग निर्माण सत्संकल्प का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। इस मौके पर भारतीय संस्कृति से जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार मनाने वालों से विशेष पूजन कराया जाएगा।

Advertisement