गहलोत ने उठाया बजरी माफिया का मुद्दा, कहा- सरकार का संरक्षण है माफियाओं को

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

दौसा। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार पर बजरी माफिया हावी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बजरी माफिया का आतंक है। गहलोत सरकार पर हावी होने का मतलब है कि नीचे से ऊपर तक बंधी पहुंचती होगी। शुक्रवार को हिंडौन जाते समय दौसा में गहलोत ने कहा कि धौलपुर हो या टोंक पूरे राजस्थान में बजरी माफिया ने आतंक मचा रखा है। इसे लेकर लोगों को चिंता है, बजरी महंगी होने से लोगों में गुस्सा है। ऊपर से नीचे तक बंधी पहुंच रही है। इससे बजरी महंगी हो गई है। लेकिन बजरी माफिया का सरकार पर हावी होना खतरनाक है, इस पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी। हिंडौन जाते समय लालसोट बाईपास पुलिया पर रुके गहलोत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक डीसी बैरवा, नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेनू कटारिया, वरिष्ठ नेता रामनाथ राजोरिया, सुभाष घोसी, उमाशंकर बनियाना, रामनिवास गांगड़िया आदि थे।

यह भी पढ़े ; उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रुपए लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी