भारतीय लोकतंत्र को तोड़ना चाहते हैं जॉर्ज सोरोस : भाजपा

Smrti Irani

नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को विवादास्पद अमेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस पर सीधा हमला करते हुए जनता से अपील की कि वह भारत के लोकतंत्र को तोड़ने और डिगाने के सोरोस के कुटिल इरादे का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दें।

बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र और अमेरिकी सटोरिया फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की भारत के बुनियादी उद्योगों में काम करने वाले अडानी समूह के खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट से फैले विवाद के बीच आए अमेरिकी हेज फंड निवेशक के बयान पर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने कहा, जो व्यक्ति बैंक ऑफ इंग्लैंड को बिठा चुका है और जिसे ‘आर्थिक युद्ध अपराधी’ घोषित किया गया है, उसने भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

Advertisement