मानसून में आंखों की समस्या से इन तरीकों से पाएं छुटकरा, ऐसे करें देखभाल

आई फ्लू से बचने का तरीका
आई फ्लू से बचने का तरीका

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अक्सर बरसात का इंतजार करते हैं। मानसून का सीजन भले ही अपने साथ सुकून के पल लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में अक्सर बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। बारिश का मौसम कई सारे वायरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए बिल्कुल अनुकूल होता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। मानसून आंखों की एलर्जी और संक्रमण को ट्रिगर करने के लिए भी जाना जाता है। वातावरण में मौजूद नमी वायरस और फंगस के विकास को बढ़ावा देती है, जिससे कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू होता है।इसमें आंखों में रेडनेस, खुजली, किरकिरापन और डिस्चार्ज के साथ बहुत ज्यादा आंसू आते हैं।

एपिडेमिक इन्फेक्शियस कंजंक्टिवाइटिस

यह मानसून में होने वाला सबसे आम आंखों का संक्रमण है। यह हवा में मौजूद वायरस (एडेनोवायरस) के कारण होता है, जिससे आंखों में रेडनेस, खुजली, किरकिरापन और पानी आने लगता है। यह स्थिति अत्यधिक संक्रामक है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। हाथ धोने सहित व्यक्तिगत स्वच्छता इस संक्रमण को फैलने से रोकने का एक प्रभावी तरीका है।

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस
एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस

मानसून एक ऐसा समय है, जब फंगस और मोल्ड्स की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह से संवेदनशील व्यक्तियों में एलर्जी हो जाती है।

गुहेरी और कलेजियन

गुहेरी और कलेजियन
गुहेरी और कलेजियन

बरसात में होने वाला नम वातावरण बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे पलकों पर दर्दनाक गुहेरी और कलेजियन हो जाता है।

आंखों के अन्य संक्रमण

मानसून में बैक्टीरिया और वायरस पनपते हैं, जिससे केराटाइटिस और डैक्रोसिस्टाइटिस जैसे आंखों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

मानसून में ऐसे करें आंखों की देखभाल

मानसून के मौसम में संक्रमण के खतरे को देखते हुए उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में मानसून से संबंधित आंखों की समस्याओं से निपटने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें-

आसपास सफाई रखें

मोल्ड्स और धूल को जमा होने से रोकने के लिए अपने रहने के आसपास की जगह को नियमित रूप से साफ करें।

हाथ की स्वच्छता

आंखों के संक्रमण को रोकने के लिए हाथों को बार-बार धोते रहें और बिना धोए हाथों से अपनी आंखों को छूने से बचें। ओवर-द-काउंटर आर्टिशियल आंसू सूखापन से राहत देते हैं और एलर्जी को दूर करते हैं। एलर्जी और संक्रामक एजेंट्स के संपर्क में आने से बचने के लिए बारिश में भीगने और पोखरों में गंदे पानी के छींटे पडऩे से खुद को बचाएं। अगर लक्षण बने रहते हैं, तो बिना देरी किए तुरंत अपने डॉक्टर से मदद लें।

यह भी पढें़ : राज्यपाल ने किया डिस्प्ले धाागा-2 के पहले क्रिएटिव का अनावरण