बड़े काम का है गूगल कीप, इस तरह आसानी से कर सकते हैं नोट्स अर्काइव

गूगल कीप
गूगल कीप

विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल दुनियाभर में सैकड़ों लोगों को कई तरह की सुविधाएं देता है। स्मार्टफोन में पहले से गूगल के कई एप्स मौजूद होते हैं। ऐसे में कई एप्स हैं, जिसके बारे में काफी लोग नहीं जानते हैं, इनमें से एक नाम है गूगल कीप। जी हां, नोट्स अर्काइव करने के लिए गूगल कीप एक बढ़िया एप है। अगर आपने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो इस खबर से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है।

गूगल कीप से बन जाएगा काम

गूगल कीप पर नोट्स अर्काइव करना काफी आसान है। इसकी मदद से वर्कस्पेस की जगह भी नहीं घिरती और किसी महत्वपूर्ण जानकारी को हमेशा के लिए डिलीट भी नहीं करना पड़ता है। नोट्स अर्काइव करके आगे कभी भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। चलिए नीचे जानते हैं कि कैसे गूगल कीप में नोट्स अर्काइव करते हैं।

गूगल कीप में ऐसे करें नोट्स अर्काइव

  • अपने डिवाइस में गूगल कीप एप खोलें या फिर डिवाइस में वेबसाइट के जरिए गूगल कीप पर एक्सेस हासिल करें।
  • इसके बाद जिस नोट को अर्काइव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • गूगल कीप मोबाइल एप में ऊपर की ओर दाई तरफ तीन डॉट मेन्यू नोट पर क्लिक करें फिर अर्काइव सेलेक्ट करें।
  • वहीं, वेबसाइट के लिए गूगल कीप वेबसाइट खोलें, फिर तीन डॉट मेन्यू नोट पर क्लिक करें और अर्काइव सेलेक्ट करें।
  • यदि प्रोम्प्ट का संकेत मिले तो उसे कंफर्म करें और नोट अर्काइव करें।
  • अर्काइव नोट देखने के लिए गूगल कीप के ट्रैश सेक्शन में जाना होगा। वहां पर सारे अर्काइव नोट्स मिल जाएंगे।
  • अगर अर्काइव नोट को रिस्टोर करना चाहते हैं तो ट्रैश सेक्शन पर क्लिक करें और नोट अनअर्काइव हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैश सेक्शन से आप हमेशा के लिए नोट को डिलीट भी कर सकते हैं।