सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर के आंकड़े जारी किये, नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.31 लाख करोड़ रहा

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर के आंकड़े बुधवार को जारी किए। 2021 नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1,31,526 करोड़ रुपए रहा। अक्टूबर के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तब यह 1.30 लाख करोड़ रुपए था। देश में जीएसटी लागू होने के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन इसी साल अप्रैल में दर्ज किया गया। तब 1.41 लाख करोड़ रु. कलेक्शन किया गया था।

हालांकि, नवंबर का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स का अनुमान था कि नवंबर में जीएसटी कलेक्शन अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। टैक्स कलेक्शन में जीएसटी का हिस्सा 23,978 करोड़ रुपए रहा। जीएसटी का हिस्सा 66,815 करोड़ और राज्यों का हिस्सा यानी जीएसटी 31,127 करोड़ रुपए रहा।

जीएसटी में 32,165 करोड़ रुपए आयात (इंपोर्ट) का रहा, जबकि 9,607 करोड़ रुपए सेस के रूप में रहा। इस साल नवंबर में टैक्स कलेक्शन पिछले साल नवंबर में 1.04 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा रहा। जबकि 2019-20 के नवंबर की तुलना में यह 27 प्रतिशत ज्यादा रहा।

यह भी पढ़ें-किसानों की मौत और मुआवजे को लेकर कृषि मंत्री बोले- कृषि मंत्रालय के पास मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं, मुआवजे का सवाल ही नहीं उठता