
अजमेर। तीर्थराज पुष्कर को शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के प्रयासों एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पुष्कर में राजस्थान का पहला राजकीय आवासीय वेद विद्यालय प्रारंभ हो गया है।
जल संसाधन मंत्री रावत ने बताया कि संस्थान न केवल वेदों के अध्ययन का केंद्र बनेगा, बल्कि संस्कार, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास का भी सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
वेद विद्यालय में विद्यार्थियों को चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद) का गहन अध्ययन प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही कंप्यूटर, योग, आयुर्वेद, संस्कृत साहित्य, इतिहास, पुराण, महाकाव्य आदि का ज्ञान भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री, वेशभूषा, ई-लाइब्रेरी, खेल मैदान, छात्रावास, भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2024-25 में पुष्कर में आवासीय वेद विद्यालय खोलने की घोषणा की थी, जिसका त्वरित अनुसरण करते हुए मंत्री रावत ने प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया।
यह भी पढ़े :आरसीए में बड़ा बदलाव: जयदीप बिहाणी हटाए गए, कुमावत बने नए संयोजक