सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस

कांग्रेस,congress
कांग्रेस,congress

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर आक्रोशित किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय सिर्फ वार्ता का दौर बढ़ाने का आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि सरकार बातचीत की बात करती है, प्रस्ताव भी भेजती है लेकिन कानून को लेकर वो जड़मत है, ऐसे में समाधान निकल पाना आसान नहीं है। सरकार को राजहठ छोड़ते हुए किसानों की बात सुननी चाहिए।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा एवं उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार सिर्फ वार्ता का दौर बढ़ाने का काम कर रही है क्योंकि किसान जिस समाधान की मांग कर रहे हैं उस पर तो केंद्र जड़मत है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहे कि वो झुकने वाली नहीं है तो फिर कैसे कहा जा सकता है कि बातचीत से कोई हल निकलेगा या फिर किसानों को इंसाफ मिल पाएगा। उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि वे राजहठ छोड़कर लोकतंत्र में किसानों और आम लोगों की सुनें।