राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन व्यक्त की शोक संवेदना

Governor and Chief Minister expressed condolences on the demise of former PM Dr. Manmohan Singh
Governor and Chief Minister expressed condolences on the demise of former PM Dr. Manmohan Singh

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।