
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जैसलमेर एवं जोधपुर प्रवास के बाद गुरुवार प्रातः वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। उप राष्ट्रपति नायडू एवं उनकी पत्नी ऊषा नायडू को राज्यपाल कलराज मिश्र ने जोधपुर हवाई अड्डे पर बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
उप राष्ट्रपति को ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उनके दौरे की तस्वीरों का एलबम भी भेंट किया।