राज्यपाल मिश्र ने टीबी मुक्त भारत और रक्तदान से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन का किया आह्वान

राज्यपाल
राज्यपाल

रेड क्रॉस सोसायटी की नवगठित समिति ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने नव गठित राज्य समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए रेड क्रॉस के जरिए पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कार्य किए जाने का आह्वान किया।

राज्यपाल
राज्यपाल

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की जिला शाखाएं आपदा के समय ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी सेवा और सहायता के लिए निरंतर तत्पर रहें। उन्होने टीबी मुक्त भारत, कैंसर, एनीमिया आदि के लिए भी रेड क्रॉस को निरंतर कार्य करने और रक्तदान से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल भी उपस्थित रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने रेड क्रॉस की राज्य प्रबंध समिति, कार्यकारी समिति एवं वित्त समिति के गठन एवं इसके बाद रखी गयी प्राथमिकताओ की कार्यवाही विवरण से राज्यपाल मिश्र को अवगत कराया। समिति के उपाध्यक्ष विजय खत्री और कोषाध्यक्ष रमेश मूंदड़ा ने रेड क्रॉस की सामाजिक गतिविधियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Advertisement