हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को अलविदा कहा, सोशल मीडिया पर लिखा भावनात्मक कैप्शन

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की ओर से रिटेन नहीं किए जाने से निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मुंबई इंडियंस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब तक के सफर का वीडियो शेयर किया है और भावनात्मक कैप्शन लिखे हैं।

उन्होंने लिखा, मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ संजोकर रखूंगा, मैं इन पलों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, जो बंधन बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बड़ा हुआ हूं।

पंड्या ने आगे लिखा, मैं बतौर युवा क्रिकेटर बड़े सपनों के साथ यहां आया था। हम साथ में जीते, हम साथ में हारे और हम साथ में लड़े। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। वे कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता ही है, लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में रहेगी।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे में हो सकता है बदलाव

Advertisement