मस्कट में हरियाली तीज की धूम

मस्कट में तीजोत्सव
मस्कट में तीजोत्सव

प्रवासी राजस्थानियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा, घूम-कालबेलिया से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

ओमान। मस्कट में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। पर्व उत्सव की शुरुआत मां पार्वती की पूजा से हुई। इसके बाद पारंपरिक राजस्थानी नृत्य घूमर और कालबेलिया पेश किए गए। बहरती और पूजा का थारो चांद सरिसो मुखडो गीत पर नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नेहा को पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पोशाक के लिए अंजना को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया।

झूले को सजाया

हरियाली तीज के प्रतीक के रूप में झूले को सजाया गया। वीणा शर्मा जी के तरफ से सब महिलाओं को मेहंदी लगवाई गई।

Teej oman

व्यवस्थापक नवीनता अग्रवाल के अनुसार महिलाओं ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी भी इस परांपरा को जारी रखें, इसलिए यह आयोजन किया गया है। मस्कट में रहने वाली जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, उदयपुर की महिलाओं ने भी उत्सव में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

इनकी रही उपस्थिति

महोत्सव में नवीनता, भारती, टीना, मनस्वी, पूजा, मेघा, स्वाति, दीप्ति, पूजा, नेहा, मेघा, अलका, ज्योति, निकेशा, अनिता, अंजना, गरिमा, रेणुका, अर्चना, नीलू, वाणी, आभा, नेहा ग्रुशा, रजनी, वीना, प्रिया, सविता, नेहा, सुरभि, खुशबू, मनीषा, दीक्षा, मधु, मीना, अलका धवल, प्रियंका, शालिनी, वंदना, अंकिता, अंजलि, गुड्डी, नीतू, भावना, अदिति, पल्लवी, सविता, हेज़ल, रीना सहित बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के आरम्भ में डॉ आभा ने सभी महिलाओं का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर दैनिक जलतेदीप व माणक पत्रिकव माणक टीवी रहे।

मस्कट में तीजोत्सव
मस्कट में तीजोत्सव
मस्कट में तीजोत्सव
मस्कट में तीजोत्सव

यह भी पढ़ें : जेकेके में दो दिवसीय प्रदर्शनी