कभी खाई है किमची, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

किमची खाने के फायदे
किमची खाने के फायदे

किमची दुनिया भर में एक प्रसिद्ध पारंपरिक कोरियाई साइड डिश के रूप में जानी जाती है। यह आमतौर पर पत्ता गोभी या लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया के उपयोग से अन्य पत्तेदार सब्जियों से बनाई जाती है। किमची अपने स्वास्थ्य लाभों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर होने के साथ सलाद के रूप में खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

गट हेल्थ में सुधार करें

गट हेल्थ में सुधार करें
गट हेल्थ में सुधार करें

खमीरयुक्त सब्जियों से बनी होने की वजह से किमची में प्रोबायोटिक्स या लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर खराब बैक्टीरिया की संख्या को कम करते हैं। इससे आपकी गट हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही यह यह पाचन में भई सुधार करता है।

सूजन कम करें

सूजन कम करें
सूजन कम करें

किमची में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद
कर सकते हैं। हृदय रोग, कैंसर और अल्जाइमर रोग सहित कई पुरानी बीमारियों के लिए सूजन एक प्रमुख जोखिम कारक है।

दिल की सेहत सुधारे

किमची में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जबकि पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही विटामिन सी हृदय रोग से बचाने में मदद करता है।

वजन घटाने में कारगर

किमची में कैलोरी और फैट काफी कम होता है और यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो वजन कम करने या स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

फ्री रेडिकल्स से बचाए

किमची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। फ्री रेडिकल्स अस्थिर मॉलिक्यूल्स होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पुरानी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं।

कॉग्नेटिव फंक्शन बेहतर करे

किमची में कोलीन होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। कोलीन मेमोरी, लर्निंग और मूड सहित मस्तिष्क के कई कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पहली बार एंजियोग्राफी से मिलेगी निजात