
जामुन एक ऐसा फल है जिससे सेहत को कई फायदे होते हैं. इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे मोम सेब, लव सेब, जावा सेब, सेमारंग गुलाब-सेब, मोम जम्बू. इसके बेल जैसे आकार के कारण इसे बेल फ्रूट भी कहा जाता है. गर्मियों में मिलने वाले इस फल के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को खास लाभ होता है. उसी तरह से सफेद जामुन भी कई गुणों से भरपूर है. सफेद जामुन भी गर्मियों में मिलने वाला फल है जो दिल की सेहत, आंत और त्वचा के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है.
सफेद जामुन स्वादिष्ट, खाने में हल्का और अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभों से भरपूर हो जो आपके आश्चर्यचकित कर देगा. सफेद जामुन विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है जिनमें आमतौर पर उम्र बढऩे के साथ पोषक तत्वों और विटामिन की कमी होती है. इसके साथ ही सफेद जामुन कई तरह के रोगों के उपचार में भी अहम भूमिका निभाता है.
गर्मियों में ही क्यों खाना चाहिए सफेद जामुन

सफेद जामुन में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह गर्मी को मात देने और हाइड्रेटेड रहने के लिए एक शानदार रसिला फल है। यह ताजग़ी भरा स्वाद देता है और गर्मियों में प्यास बुझाता है।
सफेद जामुन में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व
सफेद जामुन कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो कई रोगों को दूर करते हैं। यह फल विटामिन-ए और विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सहायता करता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, सफेद जामुन में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जिससे यह गर्मियों के दौरान होने वाली परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है। यह शरीर में पानी की पूर्ति करता है, साथ ही थकान से भी राहत दिलाता है।
डाइट में इस तरह शामिल करें सफेद जामुन

सफेद जामुन को आप कई तरह से खा सकते हैं। इसे फल को आप सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। चाहें, तो डेसर्ट के लिए टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। मीठे स्वाद के कारण आप इसे कई प्रकार के व्यंजनों में भी उपयोग कर सकते हैं।
सफेद जामुन के ये हैं करने वाले फायदे
सफेद जामुन न केवल अपने स्वाद के लिए है बल्कि इसके सेहत संबंधी फायदे भी अनगिनत हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, पाचन में सहायता करते हैं और अन्य कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा यह वजन कम करने में भी मददगार है। सफेद जामुन का सेवन कर आप हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से भी बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें : गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास खस का शरबत, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे