
मियाजाकी को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। एक किलोग्राम मियाजाकी आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.75 लाख रुपए हो सकती है। इस किस्म के दो किलो आम खरीदने में इतने पैसे खर्च होंगे कि एक कार खरीदी जा सकती है।
सिलीगुड़ी में आयोजित 7वें मैंगो फेस्टिवल में मियाजाकी आम को प्रदर्शित किया गया। फेस्टिवल की शुरुआत 9 जून को हुई थी। इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन फॉर कंजर्वेशन एंड टूरिज्म (एसीटी) के सहयोग से मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल (एमसीसीएस) द्वारा एक मॉल में किया जा रहा है। महोत्सव में आम की 262 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया गया है।
दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है?

आम की इसी लोकप्रियता के चलते अकेले भारत में ही आम की कई तरह किस्में मिलती है। लंगड़ा, हाफुस, तोतापरी, अल्फांसो भारत में आम की पसंदीदा किस्मों में से एक है। आपने आमतौर पर 100 से 200 रुपये किलो आम बिकते देखा या सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे एक ऐसे आम के बारे में, जिसकी कीमत इतनी है कि आप इतने रुपये में कई महंगी चीजें खरीद सकते हैं।
सिलीगुड़ी में प्रदर्शित हुआ सबसे महंगा आम

दरअसल, हाल ही में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित हुए मैंगो फेस्टिवल में दुनिया के सबसे महंगे आम को प्रदर्शित किया गया। 9 जून से शुरू हुए इस तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में 262 से अधिक किस्में में प्रदर्शित की जाएगी। लेकिन आम की इन सभी किस्मों में से सबसे ज्यादा अच्छा चर्चा में मियाज़ाकी आम है, जिसकी कीमत 100-200 रुपये नहीं, बल्कि लाखों में बताई जा रही है। आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन इस आम की कीमत की किसी कार की कीमत से कम नहीं है।
कितनी है आम की कीमत?
खबरों की माने तो इस आम की प्रति किलो कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये है। आम की यह किस्म पारंपरिक रूप से जापान में पाई जाती है। लेकिन अब भारत के पश्चिम बंगाल स्थित बीरभूमि में भी इसका उत्पादन किया जा रहा है। मूल रूप से मियाज़ाकी आम की खेती जापान के क्यूशू प्रान्त में स्थित मियाजाकी शहर में की जाती थी। इसी शहर के नाम पर आम की इस किस्म का नाम रखा गया है।
यह भी पढ़ें : हिन्दुत्व के एजेंड़े पर राजस्थान में चुनाव लड़ेगी शिवसेना : चंद्रराज सिंघवी