
- हैरिटेज नगर निगम एक जनवरी से चलाएगा विशेष अभियान
- डस्टबिन नहीं रखने व कचरा फैलाने वालों पर होगा जुर्माना
जयपुर। नगर निगम हैरिटेज क्षेत्र में एक जनवरी से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें लोगों के साथ दुकानदारों से डस्टबिन रखने और कचरा सड़क पर नहीं डालने की समझाइश की जाएगी। साथ ही दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों—संस्थानों पर डस्टबिन नहीं मिलने पर नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा।
महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने यह जानकारी देते हुए सभी व्यापारियों से अपील की है कि कचरा सड़क पर नहीं फेंककर स्वच्छता के इस महाअभियान में नगर निगम हैरिटेज सहयोग करें। अपने—अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखें। कचरा डस्टबिन में ही डाले। महापौर ने नगर निगम हैरिटेज क्षेत्र के सभी व्यापार मंडलों व उनसे संबंधित वाणिज्य संस्थानों के सभी व्यापारियों से अपील की है कि अपनी दुकानों, संस्थानों के समक्ष डस्टबिन आवश्यक रूप से रखना सुनिश्चित करें।
महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने बताया कि घर—घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सोमवार को नगर निगम हैरिटेज क्षेत्र में दो पारियों में हर घर से कचरा संग्रहण् किया गया। उन्होंने बताया कि सभी जोन उपायुक्तों को नियमित सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
यह भी पढ़ें-सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर एसडीएम से मिले