
विश्व में सबसे ज्यादा दर्शकों वाले स्पोटर्स में से एक टेनिस अपनी एक अलग ही प्रतिष्ठा रखता है। इस खेल के दीवाने पूरी दुनिया में मौजूद है, अपने शाही अंदाज और ग्लैमर के लिए मशहूर टेनिस के सबसे बड़े आयोजन में से एक ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दिया गया है। आइये जानते हैं इस खेल से जुड़ी कुछ ऐतिहासिक जानकारियां..
विंबलडन कोरोना महामारी के चलते रद्द
यह टूर्नामेंट पहली बार 1877 में आयोजित किया गया था। तब से केवल दो मौकों को छोड़ यह टूर्नांमेंट हर साल आयोजित होता रहा।
ओलंपिक: खेल मंत्री का टोक्यो दौरा टला
पहली बार प्रथम विश्व युद्ध के कारण 1915-18 तक और दूसरी बार द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1940-45 तक यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नहीं हो पाया था।
और अब तीसरी बार 2020 में यह टूर्नामेंट रद्द करना पड़ा। इसके अलावा दूसरा ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन स्थगित किया गया है।
अब यह टूर्नामेंट मई के बजाय सितंबर में आयोजित किया जाएगा।