होममेड आई मास्क, जो डार्क सर्कल्स को करें दूर

आज कल की लाइफस्टाइल कुछ ऐसी है कि लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह ना चाहते हुए भी उन्हें जल्दी उठना पड़ता है। जिसके कारण डाक सर्कल पनपने लगते हैं और उनका चेहरा खूबसूरत होने के बाद भी बेजान नजर आता है। डार्क सर्कल्स की समस्या से केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी परेशान हैं। ऐसे में आई मास्क एक अच्छा विकल्प है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप होममेड आई मास्क के प्रयोग से किस प्रकार डार्क सर्कल्स को दूर कर सकते हैं? और कैसे अपनी आंखों को खूबसूरत आकर्षक बना सकते हैं? इसके लिए हमने स्किन केयर एक्सपर्ट से भी बात की है।

आलू के रस में विटामिन बी6, सी, कॉपर, पोटेशियम आदि अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। वहीं अगर इसमें बादाम को एड कर दिया जाए तो इससे बना मास्क चेहरे के निखार को बढ़ाने में बेहद मददगार है। इस मास्क से चेहरे के न केवल दाग धब्बे कम होते हैं बल्कि डार्क सर्कल्स की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा ये इंस्टेंट ग्लो भी देता है।

टमाटर का गूदा और नींबू का रस डार्क सर्कल्स को काफी हद तक कम कर सकता है। बता दें इन दोनों चीजों के अंदर ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके अलावा केवल नींबू के रस को कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाने से भी दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं।

कैफीन की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। चूंकि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक पाई जाती है इसीलिए काले घेरे के लिए कॉफी काफी असरदार है।

नाम्या स्किन केयर के स्किन एक्सपर्ट करन गुप्ता के मुताबिक अगर आप आई क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बाहर निकलने से पहले याद धूप में जाने से पहले चश्मे का प्रयोग जरूर करें। वहीं अगर आई क्रीम आप रात को सोने से पहले लगा रहे हैं तो क्रीम को लगाकर तुरंत ना सोएं। वरना इसमें मौजूद तत्व त्वचा में अच्छे से नहीं बैठ पाएंगे।