सीड साइकिल से होगा हार्मोन का बैलेंस, ऐसे करें भोजन में शामिल

सीड
सीड

महिला का जीवन आसान नहीं होता है। उसे कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक, महिलाओं में कई हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही प्रजनन स्वास्थ्य पर भी सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। अगर शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस होता है तो पीरियड्स में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा पीसीओएस और पीसीओडी की दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सीड साइकिलिंग एक बेहतरीन जरिया हो सकता है। ये नेचुरल ट्रीटमेंट का हिस्सा रहा है। जिन्हें हार्मोनल इनबलेंस से जुड़ी समस्याएं होती हैं उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है। दरअसल, इसमें आपको अलग-अलग तरह के सीड्स को बारी-बारी खाना होता है। इससे आपको जबरदस्त फायदे देखने को म?िलेंगे। सीड साइकिल से होगा हार्मोन का बैलेंस, ऐसे करें भोजन में शामिल

महिलाओं की सेहत को मिलते हैं कई फायदे

सीड
सीड

सीड साइकलिंग पीरियड्स को सही रखने में कारगर मानी जाती है। ये एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को सिंक्रोनाइज करके हार्मोन को संतुलित रखती है। इसके लिए आप पंपकिन और चिया सीड्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं। ये पीरियड्स में तेज दर्द और क्रैंप्स से भी राहत दिलाती है। वहीं पीसीओडी की समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को भी इसके जबरदस्त फायदे मिलते हैं। अगर कोई महिला थायरॉइड, फर्टिलिटी ऑस्टियोपोरोसिस या ओवर वेट का शिकार हो गई है तो उन्हें भी सीड्स साइकिलिंग से फायदा मिल सकता है।

प्रोटीन की कमी को करे पूरा

इसके अलावा सीड्स में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। ऐसे में ये हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मददगार होते हैं। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इससे इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। वहीं मसल्स को भी मजबूती मिलती है।

वेट लॉस में भी है फायदेमंद

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको इन बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये हमारे पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इससे भूख भी कंट्रोल होता है। ये मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाती है। इससे वजन कम करना आसान हो जाता है। वहीं जिनके बाल कमजोर हो गए हैं उन्हें भी इनप बीजों का सेवन करना चाहिए। इससे बालों का झडऩा कम हो जाता है। बाल घने और चमकदार बनते हैं।

कैसे करें सेवन?

सीड साइकिल करने के लिए हफ्ते भर कद्दू के बीज और फ्लैक्स सीड्स का एक-एक चम्मच सेवन करें। इसे आप रोस्ट करके या दूध के साथ भी खा सकती हैं। वहीं एक हफ्ते के बाद तिल और सूरजमुखी के बीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको पहले से कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में अविनाश गहलोत शनिवार को करेंगे शिरकत