अलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप थायराइड हार्मोन को कंट्रोल कर सकते हैं। अधिकतर लोग अलसी का सेवन रोस्ट करके करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी से आप कई तरह के डिशेज तैयार कर सकते हैं। जी हां, अलसी का सेवन आपको सिर्फ रोस्ट बनाकर करने की जरूरत नहीं है।
बल्कि इससे आप एक स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी हो सकता है। ऐसे शाकाहारी लोग जो अपने शरीर में ओमेगा 3 की कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं। उनके लिए यह डिश एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
जाने कैसे करें अलसी से टेस्टी स्नैक्स तैयार
हम जो स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वह बिहार के राज्यों में अधिक बनाया जाता है। इसका सेवन आप चिप्स की तरह कर सकते हैं। इस स्नैक्स को तैयार करने के लिए आइए जानते हैं जरूरी बातें –
आवश्यक सामाग्री
अलसी – 5 कटोरी
पानी – 1 कप
उड़द दाल का बेसन – 1 कटोरी
कलौंजी – 2 चम्मच
अजवाइन- 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
इस स्नैक्स को तैयार करने के लिए सबसे पहले अलसी को एक बर्तन में रखें। अब उड़द दाल के बेसन को पानी में मिक्स करें। इसमें नमक, कलौंजी और अजवाइन डालें। अब इस पेस्ट को अलसी में डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को बड़ी की तरह धूप में एक कपड़े पर रखें। 2 दिन तक इसे अच्छे से सुखाएं।
लीजिए आपका स्नैक्स तैयार है। आप इसे घी फ्राई करके खा सकते हैं। अगर आप ज्यादा घी या तेल यूज नहीं करना चाहते हैं, तो रोस्ट करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट
इस डिश के बारे में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में यह डिश भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसके अलावा इसमें अजवाइन और कलौंजी भी मिलाई जाती है, जो आपके इम्यून पावर को विकसित करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन भी दुरुस्त रह सकता है। डायटीशियन बताती हैं कि अगर आप घी या तेल में तलने के बजाय रोस्ट करके खाते हैं, तो यह आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है।