
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इसमें व्यक्ति ने ऐसी गलती की है, जिसके लिए व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति समंदर में मगरमच्छों के बीच तैराकी कर रहा है।
वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति पहले भी यह गलती दोहरा चुका है। इसके लिए वह दोबारा से मगरमच्छ के साथ तैराकी कर रहा है। हालांकि, इस बार किस्मत उसके साथ नहीं है। व्यक्ति इस बात से बेखबर होकर तैराकी कर रहा है।
तभी एक मगरमच्छ व्यक्ति के बेहद करीब आ जाता है। व्यक्ति को लगता है कि अन्य दिनों की तरह मगर साथ में मस्ती करने वाला है। तभी मगर को एहसास होता है कि पास में कोई शिकार है। मगरमच्छ कुछ पल के लिए रुक जाता है।
इस दौरान व्यक्ति भी मगरमच्छ के अंदाज को भांप लेता है और धीरे-धीरे सरक कर भागने लगता है। तभी मगरमच्छ व्यक्ति पर हमला बोल देता है। मगरमच्छ के हमले से व्यक्ति को मामूली चोट पहुंचती है। इसके बाद व्यक्ति झटपट में पानी से निकलकर नाव पर चढ़ जाता है। इस तरह की गलती करना खतरनाक हो सकता है। इस तरह की गलती करने से परहेज करना चाहिए।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर व्यक्ति की मूर्खता की आलोचना की है। एक युजर ने लिखा है-हिलना मत, देख लेगा।
यह भी पढ़ें-देखे एक दिव्यांग व्यक्ति ने नन्हें बच्चे को कैसे किया मोटिवेट