रूस-यूक्रेन संघर्ष में हंगरी ने की शांति की अपील

Hungarian Prime Minister Viktor Orban

बुडापेस्ट। रूस-यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने शांति की अपील की है। ओरबान ने अपने वार्षिक राष्ट्र संबोधन में कहा कि संघर्ष वर्षों तक चल सकता है और हंगरी को छोड़कर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ (ईयू) में हर कोई युद्ध के पक्ष में है।

उन्होंने टेलीविज़न पर प्रसारित अपने भाषण में स्पष्ट किया कि यूरोपीय संघ अप्रत्यक्ष रुप से पहले से ही रूस के साथ युद्ध में था , क्योंकि वे हथियार भेज रहे थे और सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्होंने वादा किया कि अगर यह तेजी से कठिन हो जाता है, तो भी हंगरी अपनी स्थिति पर कायम रहेगा और रूस के साथ आर्थिक संबंध बनाए रखना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि यूरोप के लोग प्रतिबंधों के लिए चुकाई जाने वाली कीमत से थक जाएंगे और चुनी जाने वाली नयी सरकारें हंगरी के करीब होंगी। उन्होंने कहा , हम युद्ध से अलग रहेंगे तथा हंगरी शांति और सुरक्षा का एक द्वीप बना रहेगा।