
प्रियंका गांधी ने लिखा राहुल को पत्र
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा होने के एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को पत्र लिखा है। इस पत्र का अंश उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्सÓ पर भी साझा किया। इस पत्र का अंत प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐसे किया है राहुल गांधी, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है।
आप विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे
प्रियंका ने पत्र में कहा है कि, ‘आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा ने आपके लिए क्या कहा और क्या किया। आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही भाजपा वालों ने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो।
सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा है कि आपने उनके द्वारा फैलाए गए झूठ के ज़बरदस्त प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा, और आप क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, भले ही वे इसे हर दिन आपको ये उपहार में देते हों।
आपके दिल में प्यार, सच्चाई और दया
प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी लिखा है कि आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े। जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। राहुल गांधी, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार से बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार कांग्रेस के 99 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों से जीते हैं।
यह भी पढ़ें:पूर्ण स्वरूप में नजर आए बाबा बर्फानी