
बीकानेर। प्रत्येक दो वर्ष में होने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह (सावा) को लेकर सावा शोधन समिति की बैठक रविवार को बड़ा गोपालजी मंदिर दम्माणी चौक में हुई। कोरोना के कारण पिछले वर्ष सावा स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में तीन साल बाद इस बार सावे की तिथि घोषित होगी लेकिन अगर कोरोना की थर्ड वेव आई तो सावे की तिथि पर दुबारा विचार किया जाएगा।
सावे में सरकारी गाइडलाइन का भी ध्यान रखा जाएगा। नारायण व्यास व मक्खनलाल व्यास ने बताया कि दशहरे के दिन 15 अक्टूबर को सावा शोधन किया जाएगा। इसके लिए विद्वान पंडितों, ज्योतिषाचार्यों कर्मकाण्डी विद्वानों को व्यक्तिश: उपस्थित होकर निमन्त्रण पत्र दिया जाएगा। धनतेरस के दिन सावे की तिथि वार टाइम टेबल जारी किया जाएग।
बैठक में शिवकुमार व्यास, श्रीबल्लभ व्यास, गोपाल व्यास, मांगी लाल व्यास, श्रीकांत व्यास, अविनाश व्यास, बालकिसन व्यास, ब्रजेश्वर लाल व्यास, सोम व्यास, गिरीराज व्यास, बल्भेश व्यास, सुरेन्द्र व्यास, गोवर्धन व्यास एवं विष्णुकांत व्यास आदि शामिल हुए। वर्ष-2022 में प्रस्तावित पुष्करणा सावे को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए मक्खनलाल व्यास को अध्यक्ष व नारायण व्यास को संयोजक बनाया गया। रविवार को हुई सावा शोधन समिति की बैठक में लालाणी-कीकाणी व्यास जाति की ओर से जुटे लोगों ने यह निर्णय लिया।