सर्जरी के बाद टांकों के निशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

टांकों के निशान
टांकों के निशान

सर्जरी के बाद टांकों के निशान भले ही किसी तरह की कोई दिक्कत न करें, लेकिन इनसे एक अलग ही तरह की इरिटेशन होती रहती है खासतौर पर जब ये शरीर के खुले हिस्से पर हों। कई बार उन्हें कवर कर पाना भी पॉसिबल नहीं होता। अगर आपके भी शरीर पर कहीं टांकों के निशान हैं, जिन्हें दूर करने का कोई कारगर उपाय ढूंढ़ रहे हैं, तो एक बार इन चीजों को करें ट्राई।

बादाम का तेल

बादाम का तेल
बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद है। इससे स्किन की ड्राईनेस तो दूर होती ही है, साथ ही दाग-धब्बे और निशान भी। इसके लिए नियमित रूप से दिन में दो से तीन बार टांके वाली जगह बादाम का तेल लगाएं। इसे धोने की भी जरूरत नहीं, क्योंकि स्किन ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेती है। कुछ हफ्तों के इस्तेमाल के बाद आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

प्याज का रस

प्याज का रस
प्याज का रस

सर्जरी के बाद टांकों के निशान को दूर करने के लिए प्याज का रस इस्तेमाल करके देखें। इसके लिए प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल का जैल मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर रूई की मदद से टांके वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट रखने के बाद साफ कर लें और उस पर मॉयश्चराइजर लगा लें।

नींबू का रस

टांके के निशान को कम करने में नींबू का रस भी बेहद कारगर है। बस रोजाना नींबू के रस को टांकों पर लगाएं और कुछ देर रखने के बाद पानी से धो लें। धोने के बाद उस जगह को मॉयश्चराइज करना न भूलें। नींबू का विटामिन सी तत्व निशान, दाग-धब्बे दूर करता है।

आंवला

टांके के निशान हटाने में आंवला भी बेहद असरदार है। दरअसल आंवले में विटामिन सी की बहुत ही अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो दाग-धब्बे, निशान को कम करने में मदद करता है। इसके लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें पेस्ट बनाने के हिसाब से जोजोबा तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे टांकों पर लगाएं। पर लगाये। सूखने के बाद पानी से धो लें। दिन में 2 से 3 बार इसे लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग

Advertisement