
प्रोटीन आपके शरीर के लगभग हर हिस्से में पाया जाने वाला एक आवश्यक पोषक तत्व होता है। प्रोटीन आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा ये हमारी स्कीन, बालों और कई अंगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर की मरम्मत, नई कोशिकाओं को बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपने खाने से प्रोटीन को पूरी तरह से हटा देते हैं तो आपको कई दिक्ककतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। बाल झडऩे लगते हैं। त्वचा रूखी हो जाती है और आपको हमेशा थकान महसूस होती है। इसके अलावा, अगर आपको कोई चोट लगी है तो घाव भरने में भी समय लगता है। हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि प्रोटीन की कमी से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये भी बताएंगे कि आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं। प्रोटीन की कमी होगी तो शरीर में दिखेंगे ये बदलाव, ऐसे करें पूर्ति
प्रोटीन की कमी से शरीर पर पड़ा नकारात्मक असर

प्रोटीन हमारे मसल्स को बनाने में मदद करता है। इससे मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होते हैं। इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर पतला दिखने लगता है।
प्रोटीन की कमी से शरीर को एनर्जी नहीं म?िल पाती है। इससे हमेशा थकान महसूस होती है। साथ ही सुस्ती बनी रहती है।
प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं। इससे बालों के झडऩे की समस्?या देखने को मिलती है।
प्रोटीन की कमी से हमारी त्वचा भी डल हो जाती हैं। झुर्रियों की समस्या भी देखने को मिलती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर का इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप बीमार रहने लगते हैं।
इसकी कमी से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। इससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
प्रोटीन घेरलिन और लेप्टिन हार्मोन को कंट्रोल करता है, जिनसे भूख लगने और पेट भरने का एहसास होता है। इसलिए प्रोटीन की कमी होने पर आपको भूख कम लग सकती है या ज्यादा लगने लगती है।
प्रोटीन की कमी को पूरा करें ये फूड आइटम्स
अंडे में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप सुबह नाश्ते में अंडे खाते हैं तो इससे प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
प्रोटीन की कमी को पूरा करना है तो डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें। दूध, पनीर और दही सभी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आपको बता दें कि एक कप दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है।
सोयाबीन, दाल, चना, राजमा का सेवन करने से भी प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। हर दिन एक कटोरी दाल जरूर खाने में शामिल करना चाहिए।
काजू, बादाम, पिस्ता जैसे नट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इससे आपको पूरी एनर्जी मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह ये नट्स खाते हैं तो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा क?िया जा सकता है।
टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है और आधा कप में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन के साथ प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। आप रोजाना टोफू भी खा सकते हैं।