
आगरे के पेठे का स्वाद आपने बहुत ही चखा होगा, लेकिन क्या कभी कच्चा पेठा खाया है? अगर नहीं, तो इसके फायदे जान आप कच्चा पेठा जरूर खाना शुरू कर देंगे। कच्चा पेठा को शीतकालीन तरबूज भी कहते हैं और यह कुकुर्बिटेसा परिवार का सदस्य है।
इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यजंनों को बनाने में किया जाता है। सर्दियों में पेठे की उपज बहुत ही ज्यादा होती है। अंग्रेजी में भी इसे विंटर मेलन के नाम से जानते हैं। वजन को तेजी से घटना में विंटर मेलन बहुत ही असरकारी माना जाता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पेठा का सेवन नियमित रूप से करने से पाचन, हृदय स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।
पेठा के पोषक तत्व
विंटर मेलन में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से सेहत को बहुत ही फायदा होता है। शरीर में कई पोषक तत्व जैसे- विटामिन बी1, बी3, विटामिन सी, नियासिन, रिबोफाल्विन और थियामिन जैसे विटामिंस पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जस्ता, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीज और सोडियम जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इसके साथ ही इसमें पानी 96 फीसदी होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन भरपूर रूप से होता है।

पेठे के जूस से वजन करें कम
अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो पेठे का सेवन जरूर करें। पेठे के जूस का सेवन करने से आपका वजन तेजी से घटेगा। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में सहायक होता है। भूख को संतुष्ट करने में पेठा आपकी मदद करता है। सर्दियों में इसके सेवन से बार-बार भूख लगन की इच्छा कम होती है। वजन को नियंत्रित करने में पेठे का जूस बहुत ही मददगार होता है। पेठे में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होता है।
एसिडिटी की समस्या होगी दूर
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो पेठे का जूस नियमित रूप से पिएं। इसके सेवन से अम्लता की समस्या से राहत मिलता है। पेठे से जूस निकालकर इसमें एक चुटकी से भी कम हींग मिलाएं और खाली पेट इसका सेवन करें। हींग के साथ पेठे का जूस पीने से एसिडिटी की परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही आप शाम के समय भी पेठे का जूस पी सकते हैं।