ईद पर ड्रेस पहनने को लेकर हैं कन्फ्यूज तो ये 4 आउटफिट आइडियाज बनाएंगे आपको परफेक्ट

ईद
ईद

ईद के त्योहार को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट होता है। इस खास दिन पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लडक़े भी अपने स्टाइल में कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते हैं। लड़कियों के लिए तो वैसे भी मार्केट में ढेरों ड्रेस मौजूद हैं, लेकिन अक्सर लडक़ों के मन में आखिरी दिन तक ये सवाल खटकता रहता है, कि क्या पहनें और क्या नहीं। अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, और इस ईद कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में, जिन्हें पहनकर आप भी अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं। यकीन मानिए, इन कपड़ों को पहनने के बाद आप आसानी से किसी भी पार्टी की शान बन जाएंगे।

ईद पर ड्रेस : कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन

ईद के मौके पर आप कार्तिक आर्यन के कुर्ता पजामा वाले इस लुक को कॉपी कर सकते हैं। यह ऐसा क्लासिक लुक है, जिसे ट्राई करके आप भी ईद पर होने वाली पार्टी की रौनक बन जाएंगे। इस सफेद कुर्ते के साथ आप कार्तिक की तरह लॉन्ग जैकेट वियर कर सकते हैं। नेवी ब्लू एक ऐसा रंग है, जो लडक़ों पर खूब जंचता है। आप ईद के दिन विक्की कौशल की तरह ब्लू कुर्ता पहन सकते हैं। वेनिला ब्रीच पैंट के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहद खास लग रहा है। इसके साथ आप जूती वियर कर सकते हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर

अगर इस ईद आपको भी कुछ ट्रेडिशनल पहनने का मन है, तो शाहिद कपूर की तरह पर्पल कलर का एंब्रॉयडरी कुर्ता पहन सकते हैं। इसे शाहिद ने ब्लैक पैंट के साथ पहना है, और प्रिंटेड बेज दुपट्टे के साथ उनका लुक निखर कर सामने आ रहा है। लडक़ों के लिए इस लुक को कॉपी करना भी एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

ईद के त्योहार पर आप रणवीर सिंह के लुक को भी लडक़े आसानी से फॉलो कर सकते हैं। रणवीर का यह लुक उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : इस साल सामान्य होगी बारिश