नए साल में रोजाना करें ये उपाय तो भगवन होंगे प्रसन्न

अगर आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत कुछ खास काम से करें। जिससे आपको कार्य में सफलता मिल सके। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास कार्यों के बारे में जिससे आप सफलता हासिल कर सकेंगे।

  1. सोमवार
    यह दिन शिवजी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सफलता प्राप्ति के लिए शंकर भगवान को शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है। इससे शंकर भगवान प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल देते हैं। अगर संभव न हो तो घर से निकलने से पहले दूध या पानी पीकर निकले इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।
  2. मंगलवार
    इस दिन हनुमान मंदिर जाएं वहां जाकर हनुमान जी को लाल फूल या फिर पान चढ़ाएं। इससे हनुमान जी बहुत प्रसन्न होंगे। मंगलवार के दिन हनुमान जी को खुश करने के लिए आप लाल रंग का कपड़ा पहने या फिर लाल रूमाल साथ लेकर चलें।
  3. बुधवार
    यह दिन भगवान गणेश के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही गणपति जी को गुड़ और धनिया का भोग लगाएं इससे भगवान गणेश खुश होंगे। मनचाहा फल देंगे।
  4. गुरुवार
    यह दिन भगवान विष्णु के लिए बहुत खास है। इस दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर दर्शन करें। आप चाहे तो इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखें और भगवान विष्णु का पूजा पाठ करें। पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला भोजन करें।
  5. शुक्रवार
    शुक्रवार के दिन को माता लक्ष्मी का दिन कहते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी को लाल फूल अर्पित करने से आपको मनचाहा फल मिलता है।
  6. शनिवार
    यह दिन हनुमान मंदिर जाकर भगवान हनुमान को लाल पान, लड्डू चढ़ाएं और लाल सिंदूर चढ़ाएं। इससे हनुमान जी शीध्र ही प्रसन्न होंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाने से भी विशेष लाभ होता है।
  7. रविवार
    रविवार के दिन सूर्य भगवान को जल और फूल चढ़ाएं। इस दिन लाल रंग का रूमाल साथ में लेकर घर से बाहर निकलें। रविवार के दिन आप किसी भी भैरव मंदिर में जाकर भैरव बाबा को गुलगले का भोग भी लगा सकते हैं, ऐसा करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।