ये ड्रिंक्स करेंगे तो नहीं पड़ेगी दूध की जरूरत, हड्डियों में आ जाएगी जान

ड्रिंक्स
ड्रिंक्स

कैल्शियम, हड्डियों और दांतों के लिए एक जरूरी मिनरल है। यह मसल कॉन्स्ट्रिक्शन, नर्व ट्रांसमिशन और हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस, मांसपेशियों में कमजोरी और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद सही मात्रा में कैल्शियम लेना जरूरी है। खासकर महिलाओं के लिए। 30 के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इसलिए डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोगों को दूध पसंद नहीं होता या वे लैक्टोज इंटोलिरेंट होते हैं। ऐसे में कैल्शियम की जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे ऑप्शन भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं कैल्शियम से भरपूर 5 स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक्स के बारे में। ये ड्रिंक्स करेंगे तो नहीं पड़ेगी दूध की जरूरत, हड्डियों में आ जाएगी जान

बादाम और पालक की स्मूदी

बादाम और पालक की स्मूदी
बादाम और पालक की स्मूदी

बादाम और पालक दोनों ही कैल्शियम के बेहतरीन सोर्स हैं। इन्हें एक साथ मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी बनाएं जो आपके कैल्शियम की कमी दूर करने में काफी मददगार हो सकते। आप इसमें केला और थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं। बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-ई और मैग्नीशियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। पालक में कैल्शियम के अलावा आयरन और विटामिन-के भी होता है।

अंजीर शेक

अंजीर में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आप अंजीर को दूध या दही के साथ मिलाकर शेक बना सकते हैं। इसमें थोड़ा-सा शहद या ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। अंजीर में फाइबर भी होता है जो पाचन में मदद करता है। इसमें पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ऑरेंज जूस

फॉर्टिफाइड संतरे के जूस में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-सी भी होता है। विटामिन-सी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। अनानास और केला दोनों ही स्वादिष्ट फल हैं और इनमें कैल्शियम भी पाया जाता है। आप इन दोनों को मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है जो पाचन में मदद करता है। केला पोटैशियम का अच्छा सोर्स है।

हल्दी दूध

हल्दी दूध में कैल्शियम के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। आप दूध की जगह बादाम दूध या सोया दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में कक्र्यूमिन होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। कितनी मात्रा में कैल्शियम लेना सही? रोज कितनी मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए, यह व्यक्ति की उम्र, लिंग और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करती है। एक स्वस्थ वयस्क को प्रतिदिन 1000-1200 मिलीग्राम कैल्शियम लेना चाहिए।

और किन चीजों से मिलता है कैल्शियम ?

दही
पनीर
सोया दूध
टोफू
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, सरसों)
ड्राई फ्रूट्स (बादाम, किशमिश)

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से संभावित