
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। देश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में बढ़ती गर्मी के बीच अब भारतीय मौसम विभाग ने सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। आने वाले दिनों में मौसम के चरम पर रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए कुछ सावधानियां और खानपान में सही बदलाव करना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे शरबतों के बारे में, जो हीटवेव के दौरान आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा। ये देसी शरबत पिएंगे तो छू नहीं पाएगी हीटवेव
आम पन्ना

आम पन्ना गर्मी में पसंद किया जाने वाला एक देसी ड्रिंक है। यह कच्चे आम से बना शरबत है, जिसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है। इस मौसम में इसे पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर को लू से बचाता है।
पुदीने का शरबत
लू और तेज गर्मी से बचने के लिए आप अपनी डाइट में पुदीने का शरबत शामिल कर सकते हैं। पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और शरीर में मौजूद सारी गर्मी खींचकर बाहर निकाल देता है। साथ ही यह पाचन बेहतर करने के साथ इम्युनिटी भी मजबूत करता है और आपको लू से बचाने में भी मददगार है।
बेल का शरबत
हीटवेव के अलर्ट के बीच आप बेल का शरबत भी पी सकते हैं। स्वादिष्ट यह शरबत इस मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है। बेल के फल से बनने वाला यह जूस सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह लू से तो बचाता ही है, साथ ही पेट को ठंडक देता है और शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।
सौंफ का शरबत
चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में अगर आपको अपने शरीर को ठंडा रखना है, तो सौंफ का शरबत एक बढिय़ा ऑप्शन है। यह हीटवेव के दौरान आपको लू से बचाएगा और पाचन बेहतर करने में भी मदद करता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
कोकम का शरबत
हीटवेव से बचने के लिए आप कोकम का शरबत भी पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे तेज गर्मी और लू से बचाव होता है। साथ ही यह दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है और पाचन बेहतर करने के अलावा इम्युनिटी भी बूस्ट करता है।
गोंद कतीरे का शरबत
गर्मी के दिनों कई लोग गोंद कतीरे को डाइट में शामिल करते हैं। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसलिए लोग अक्सर समर सीजन में इसका इस्तेमाल करते हैं। साथ ही यह लू से बचाने में भी मददगार है, जिससे इसे हीटवेव के दौरान पीना फायदेमंद होगा।