
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। घंटों बैठकर काम करने से जोड़ों में दर्द हो जा रहा है। हड्डियां कमजोर होती जा रहीं हैं। इसके अलावा वे अपने ओरल हेल्थ का भी सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। हमारा शरीर सही ढंग से काम करे, इसके लिए बॉडी को सभी जरूरी पोषक तत्वों का मिलना जरूरी होता है। जब आप सही मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स ले रहे होते हैं तो इससे बीमारियां भी आसपास नहीं भटकती हैं। उन्हीं में से कैल्शियम एक जरूरी मिनरल होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है और डेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। वैसे तो आप सभी जानते हैं कि दूध और पनीर में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन हम आज आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैल्शियम का बढिय़ां स्रोत होते हैं। ये 6 तरह के फल खाएंगे तो शरीर बनेगा फौलाद
अंजीर

अंजीर एक पौष्टिक फल है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। आप चाहें इसे ताजा खाएं या फिर सूखा, ये दोनों तरीके से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगी। 100 ग्राम सूखे अंजीर में लगभग 162 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत रहती है। साथ ही ये पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
संतरा
संतरे में विटामिन ष्ट की अच्छी मात्रा होती है, ये तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये कैल्शियम का भी बढिय़ां स्रोत होते हैं। एक छोटे संतरे में 50 से 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आप इसे खा भी सकते हैं, चाहे तो जूस भी पी सकते हैं।
अमरूद
अमरूद खाना भला किसे नहीं पसंद होता है। ये खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें विटामिन ष्ट के साथ-साथ कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना इसे डाइट में शामिल करते हैं तो हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है।
कीवी
कीवी में विटामिन सी के साथ साथ कैल्शियम भी पाया जाता है। ये फल दिखने में भले छोटा लगता है लेकिन इसके फायदे बड़े होते हैं। एक मीडियम साइज के कीवी में 34 से 35 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये हमारी सेहत के साथ स्किन का भी ख्याल रखता है।
ब्लैकबेरी और रसभरी
ये दोनों ही फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है। खासकर महिलाओं के लिए ये फल हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
खजूर
खजूर को एनर्जी बूस्टर कहा जाता है। ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। अगर आप रोजाना खजूर खाते हैं तो आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। हड्डियों को भी ताकत मिलती है।