
स्वस्थ शरीर से लेकर बीमार व्यक्ति को दिन में एक बार फल खाना अनिवार्य बताया गया है। फल के साथ कुछ सब्जियां भी हैं, जो ठीक फल की तरह ही लाभदायक होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेतरतीब ढंग से खाया गया फल आपको ना केवल फायदा करेगा बल्कि आपकी सेहत पर विपरीत असर भी डाल सकता है। इसलिए फल खाने में सावधानी बरतें। वहीं, फल खाने के नियमों का ख्याल रखें। एक कंप्लीट डाइट वह होती है, जिसमें ताजा फल, सब्जियों के साथ सभी पोषक तत्व शामिल हों।

सब्जियां और प्रोटीन का सेवन तो हम खाने के साथ कर लेते हैं, लेकिन कई बार फल छूट जाते हैं। हम सब जानते हैं कि डाइट में फलों को शामिल करना कितना फायदेमंद होता है। फल प्राकृतिक और सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भरपूर होते हैं, जो शरीर को इम्युनिटी के लिए जरूरी ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स, खनिज पदार्थ और एंजाइम होते हैं, जिनमें अपना अनूठा लाभ होता है। हालांकि, फलों का सेवन करते हुए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। फिर चाहे आप डाइट बेहतर करना चाह रहे हों या फिर स्वस्थ बदलाव चाह रहे हों। तो आइए जानें कि फलों का भरपूर फायदा लेने के लिए इन्हें कैसे खाना चाहिए।
फल को सीधे खाएं

फलों का जूस निकालकर पीने से बेहतर होता है पूरे फल का खाना। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों का जूस निकालने से उसके फाइबर, विटामिन्स, खनिज पदार्थ और एंजाइम्स भी निकल जाते हैं। साथ ही जूस आपके पेट तक तेजी से पहुंच जाता है, फ्रूक्टोस की भरपूर मात्रा की वजह से शुगर का स्तर भी तेजी से बढ़ता है। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी बढ़ता है, जिससे दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

खाने के बाद फल न खाएं
अगर आप खाना खाने के बाद फल खाते हैं, तो इस आदत को आज से ही बंद करें। क्योंकि फल आपके पेट में जाकर खाने को सड़ाना शुरू कर देता है। जिसकी वजह से पेट को अधिक एसिड का उत्पादन करना पड़ता है। इससे फल जल्दी से सड़ जाते हैं और अधिक एसिड पैदा करते हैं। साथ ही इससे खाने के गुण आपके शरीर को नहीं मिल पाते।
फल खाने से पहले नट्स खाएं
अगर आप फल खाने से पहले ड्राई-फ्रूट्स खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर में संतुलन बना रहता है। नट्स क्योंकि फैट्स का स्त्रोत होते हैं, इसलिए फल से पहले इनका सेवन फायदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें : सूडान में फंसे राजस्थानियों के लिए कोटा के भानु बने मददगार