कच्चे अंडे खाने की आदत है तो जान लें ये फायदे और नुकसान

कच्चे अंडे
कच्चे अंडे

अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। नाश्ते में ज्यादातर लोग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हें। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऑमलेट या स्क्रैम्बल अंडे खाते हैं। ये आपकी सेहत को जबरदस्त फायदा पहुंचाते हैं। जो लोग फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखते हैं, उन्हें आपने अक्सर देखा होगा कि वे कच्चा अंडा खा रहे हैं या नाश्ते में हाफ फ्राई एग लेते हैं। आपको बता दें कि इसे खाना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। दरअसल, इसमें साल्मोनेला नाम के बैक्टीरिया होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कच्चा अंडा खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। एक बार आपने इनके बारे में जान लिया तो आप इसे खाने की गलती दोबारा नहीं करेंगे। कच्चे अंडे खाने की आदत है तो जान लें ये फायदे और नुकसान

कच्चा अंडा खाने के नुकसान

कच्चे अंडे
कच्चे अंडे

कच्चे अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है। ऐसे में अगर आप ये अंडा खाते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके पूरे शरीर में फैल सकता है। इन्हें हमेशा उबालकर या फ्राई करके ही खाना चाहिए।
कुछ लोगों को कच्चे या अधपके अंडों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको इन्हें सोच समझकर ही डाइट में शामिल करना चाहिए।
इससे फूड पॉइजनिंग का भी खतरा बढ़ सकता है। अंडे में मौजूद बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक हैं।
ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को कमजोर कर सकता है। अगर आपको पहले से पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो इसे भूल से न खाएं।
अगर आप कच्चा अंडा खाते हैं तो इससे आपके शरीर को प्रोटीन सही मात्रा में नहीं मिल पाता है। इस कारण अंडों को हमेशा उबालकर या पकाकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

अंडे में मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व

अंडा प्रोटीन का बढिय़ा स्त्रोत है।
अंडों में विटामिन बी 12, विटामिन डी, विटामिन ए और विटामिन बी 5 पाए जाते हैं।
सेलेनियम, फास्फोरस और जिंक जैसे न्यूट्रिशन्स भी अंडे में पाए जाते हैं।
अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है।
अंडा खाने के फायदे
अंडा खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
अंडा हमारे दि मागी सेहत के लिए भी जरूरी है।
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण ये वेट को भी मैनेज करता है।
अंडे में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
ये मसल्स को मजबूत बनाने में कारगर होता है।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में अविनाश गहलोत शनिवार को करेंगे शिरकत