पाचन से जुड़ी समस्या है तो चम्मच छोड़ हाथ से खाना शुरू कर दें भोजन

भोजन
भोजन

हाथ से खाना खाना महज एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह ट्रेडिशन सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। आयुर्वेद ने भी इस बात को माना है। जरूरत और माहौल को देखते हुए भले ही अब लोग चम्मच से खाना खाने लगे हैं, लेकिन जब भी मौका मिले, हाथ से खाने का, तो इस मौके को छोडऩा नहीं चाहिए। आयुर्वेद हमें प्रकृति से जोडक़र रखने का काम करता है।  पाचन भोजन

भोजन
भोजन

1. डॉक्टर ने हाथ से खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं, इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वो अक्सर ही सेहत से जुड़े ऐसे टिप्स शेयर करती रहती हैं और लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने का काम करती रहती हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में। आयुर्वेद के अनुसार हाथ से खाना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर होती हैं।

भोजन
भोजन

2. आयुर्वेद के अनुसार हाथ की पांच उंगलियां आकाश, हवा, अग्नि, पानी, पृथ्वी को दर्शाती हैं। हाथ से खाने से शरीर में इन पंच तत्वों का बैलेंस बना रहता है और साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।
इसके अलावा जब हम हाथ से खाने को छूते हैं, तो ब्रेन को सिग्नल जाता है कि हम खाने के लिए तैयार है, जिससे ब्रेन जरूरी पाचन एंजाइम्स रिलीज करता है, जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करते हैं।

3. हाथ से खाने के दौरान हम कितना खाना है, क्या खाना है, किस स्पीड से खाना है ये भी समझ पाते हैं, जो डाइजेशन के काम को आसान बनाने का काम करते हैं।

4. अगर आप पाचन तंत्र को सही रखना चाहते हैं, तो चम्मच छोड़ हाथ से खाने की आदत डालें, लेकिन हाथ से खाने के दौरान एक बात का खास ख्याल रखें। खाने से पहले भी हाथ साबुन से धोना है और खाने के बाद भी।

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में मौत का तांडव

Advertisement