गर्मी में लू से बचना है तो इन 7 चीजों का करें सेवन

लू
लू

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कहते हैं कि गर्मी अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है। इस कारण हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देना होता है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर रखा है। दिल्ली में तो तापमान 55 डिग्री भी पार कर जाता है। इस दौरान लू लगने की समस्या तो आम है। इससे शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। इस कारण सिर दर्द, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग प्याज खाते हैं या फिर इसे जेब में रखते हैं। कहते हैं प्याज हमें लू से बचाता है। लेकिन आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि प्याज के अलावा भी और कौन सी चीजें हैं जिससे लू से बचाव होता है। गर्मी में लू से बचना है तो इन 7 चीजों का करें सेवन

आम पना

आम पना
आम पना

कच्चे आम से बना आम पना गर्मियों का एक देसी टॉनिक है। अगर आप गर्मियों में इसे पीते हैं तो ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा हमें हाइड्रेटेड रखता है जिससे हमारे शरीर को ठंडक लिती है। ये हमें लू से भी बचाता है।

सत्तू

सत्तू की तासीर ठंडी होती है। ये गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं है। एक गिलास ठंडे पानी में सत्तू, नींबू और काला नमक मिलाकर अगर पी लिया जाए तो हमें एनर्जी मिलती है। ये हमारे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यह पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना इसे पीते हैं तो लू से बचाव होता है।

छाछ

छाछ पीने से हमारा डाइजेशन बेहतर होता है। ये शरीर को अंदर से ठंडा भी रखता है। इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पी ल?िया जाए तो लू से बचाव होता है।

खीरा और ककड़ी

इन दोनों ही सब्जियों में 95 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। अगर आप रोजाना इन्हें डाइट में शाम?िल करते हैं तो शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। आप इन्हें सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। साथ ही इसका रायता भी बेहद स्वादिष्ट लगता है।

गुलकंद

गुलाब की पंखुडिय़ों से बना गुलकंद शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। इसे खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। आप इसे सुबह दूध के साथ या सीधे एक चम्मच खा सकते हैं। ये लू लगने से बचाता है।

बेल का शरबत

बेल को आयुर्वेद में अहम स्?थान द?िया गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसका शरबत शरीर की गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक देता है। ये लू से भी बचाता है।

तरबूज

गर्मियों में तरबूज सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। यह न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है, बल्कि इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इससे लू से भी बचाव होता है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने किया शिव महापुराण कथा का श्रवण