ताजा सब्जियों का मजा लेना है तो घर में लगाएं ये वेजीटेबल प्लांट्स

वेजीटेबल प्लांट्स
वेजीटेबल प्लांट्स

गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अक्सर अपने घर में छोटा बगीचा बना लेते हैं। फिर चाहे वो छत का कोई कोना हो, बालकनी के किनारे हों या फिर छत की रेलिंग ही क्यों न हो। अक्सर वे लोग गमलों में फूल या कोई सब्जी भी उगा लेते हैं। कुछ लोग तो अपने घर के पीछे या आगे विधिवत तरीके से बागवानी करतें हैं, जिनमें किचन गार्डन भी होता है। ऐसे में वेजीटेबल प्लांट्स के बोने का सही सीजन और सही समय का खयाल रखना भी जरूरी होता है।

समय-समय पर इसकी पानी से सिंचाई और पर्याप्त मात्रा में मिलती धूप इसकी ग्रोथ में सहायक होती है। घर पर उगाई जाने वाली सब्जियां ताजी और कीटनाशक मुक्त होती हैं, जिन्हें खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिए हम बताने वाले हैं कि आप अपने घर के बागीचे में किन सब्जियों को उगा सकते हैं।

भिन्डी वेजीटेबल प्लांट्स

भिन्डी
भिन्डी

भिन्डी को गर्मियों में उगाना अच्छा होता है। गर्मियों में इसकी ग्रोथ बहुत तेजी से होती है। इसके बीजों को, बोने से पहले रातभर भींगो कर रखा जाता है और फिर इसकी पंक्तिबद्ध बुआई की जाती है। इसे आप अपने घर के छोटे से किचन गार्डेन में आसानी से उगा सकते हैं।

टमाटर

टमाटर
टमाटर

टमाटर को घर पर बहुत ही आसानी से उगाया जा सकता है। वर्ष के आखिरी ठंड में इसे रोपना अच्छा होता है। इसका पौधा गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसे जाड़े के आखिरी दिनों में बोकर बढ़ती गर्मियों में आप अपने बगीचे के ताजे टमाटर का आनंद उठा सकतें हैं।

हरी मिर्च

हरी मिर्च को बोने के लिए गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद को मिट्टी में मिक्स करके, इसको उगाने की मिट्टी तैयार की जाती है। इसी में हरी मिर्च के बीज को बोया जाता है और आप अपने घर के गमले में आसानी से इसे उगा सकते हैं।

पालक

पालक के बीजों को खाद मिक्स मिट्टी में आधे से एक इंच की गहराई में लगाकर उगाया जाता है। पौधे के बीच की दूरी 7-11 इंच की दूरी होनी चाहिए। इसके बाद इसकी तुरन्त सिंचाई करें। इसे आप खुद घर पर आसानी से उगा सकते हैं।

बैंगन

बैंगन का भर्ता खाना लगभग सभी को पसंद होता है। इसे आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं। इसकी खेती हर सीजन में होती है। इसलिए आप इसे अपने किचन गार्डन में जरूर उगाएं। इसकी कई प्रजातियां हैं, जिनका भर्ता बनाने से लेकर बैगन भाजा बनाया जाता है। अपने घर में इन्हें उगाकर आप फ्रेश बैंगन का लुत्फ उठा सकते हैं।

मूली

मूली बहुत ही तेजी से बढऩे वाली सब्जी है, जो जलीय मिट्टी में बहुत जल्दी पनपती है। इसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है।

पुदीना

औषधीय गुणों से भरपूर पुदीने को भी घर पर गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे फरवरी से अप्रैल महीने के बीच लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें : इस साल सामान्य होगी बारिश